Sonolojist vacant, trouble getting to the public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनोलॉजिस्ट का पद खाली, आमजन को हो रही परेशानी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 6:36 PM (IST)
सोनोलॉजिस्ट का पद खाली, आमजन को  हो रही परेशानी
करौली। हिंडौन सिटी राजकीय अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट पद रिक्त होने से आमजन को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओ को सोनोग्राफी जांच के लिए निजी क्लीनिकों में मजबूरन जांच करायी जा रही है क्लीनिकों में 600 से 700 रूपये तक भुगतान करना पड़ता है। राजकीय अस्पताल मे सोनोलॉजिस्ट पद पर पिछले कई महीनो से कार्यरत चिकित्सक ड़ॉ मनोज गर्ग क स्थान्तरण होने पर पद रिक्त है जिसमे इस पद पर अभी तक चिकित्सा विभाग ने कोई सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक नहीं लगाया गया। इस मामले में शहर के जागरूक युवा संगठन के पदाधिकारियो ने जिला कलेक्टर मनोज शर्मा और सीएमएचओ को अलग अलग ज्ञापन दिया। इस मामले में शीघ्र कार्यवाहि नहीं होने पर पदाधिकारियो ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। ज्ञापन देने के दौरान प्रदेशाध्यक्ष संजय हरशाना, प्रदेश महासचिव संजय पाराशर, जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, रामहरी खेड़ली, विश्वेन्द्र तंवर, तेजसिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement