Sonia Gandhi To Hit Campaign Trail In Bijapur Today, After 2 Years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक चुनाव : सोनिया दो साल बाद चुनावी रैली को करेंगी संबोधित

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 मई 2018 09:04 AM (IST)
कर्नाटक चुनाव : सोनिया दो साल बाद चुनावी रैली को करेंगी संबोधित
बेंगलुरु। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को बीजापुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। सोनिया गांधी करीब 21 महीनों के बाद पार्टी के लिए वोट मांगने के मकसद से जनता के बीच होंगी आपको बता दें कि इससे पहले वाराणी में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार पार्टी के की पूर्व अध्यक्ष शाम चार बजे बीजापुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। राज्य में 12 मई को चुनाव होने हैं। करीब दो साल से सोनिया गांधी किसी चुनावी रैली को संबोधित नहीं कर रही थी। वह उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गई थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी वाराणसी में दो अगस्त 2016 को एक रोड शो कर रही थी इस दौरान वह बीमार पड़ गई थी। उनकी अनुपस्थिति में राहुल गांधी ने पार्टी के चुनावी प्रचार का कमान संभाला। राहुल गांधी देश भर में घूम-घूमकर पार्टी और उसके उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement