Advertisement
सोनी समाज ने राज्य स्तरीय मिलन समारोह के लिए किया 7 अप्रैल को रोहतक चलो का आह्वानः सुरेन्द्र वर्मा

महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान रोहतक के प्रधान सुरेन्द्रपाल, महासचिव सुरेन्द्र वर्मा, उप प्रधान राजकुमार वर्मा एवं सह-सचिव राजेश वर्मा ने संस्था के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह सोनी समाज के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित एक अग्रणी गैर-राजनैतिक सामाजिक संस्था है। यह संस्था कैलेण्डर वर्ष में दो बार चिन्तन मनन एवं मिलन समारोह अथवा परिचय सम्मेलन आयोजित करवाती है और समाज हित में कार्यों के साथ आपसी प्रेम एवं सहयोग में विश्वास रखती है। समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्पों के अलावा यह संस्था सोनी समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रयासरत रहती है।
इस बैठक के माध्यम से मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार धर्मशाला समिति रामराये जींद के मीडिया प्रभारी एवं महासचिव सुरेन्द्र वर्मा ने विभिन्न राजनैतिक दलों एवं हरियाणा सरकार से मांग की है कि सुनार समाज के लिए हरियाणा में 2024 के विधानसभा के चुनाव में दो सीटें देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंनें सोनी समाज के हितों के लिए मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में स्वर्णकला बोर्ड या आयोग का गठन किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही स्वर्णकार समाज के लोगों को शस्त्र लाईसेंस के लिए आवेदन करने पर आसान प्राप्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने, केन्द्र की तर्ज पर क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने एवं पंचायती राज संस्थाओं-शहरी स्थानीय निकायों से लेकर लोकसभा ऊपर तक सभी क्षेत्रों में सोनी समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी देने की सरकार से मांग की गई ताकि सुनार समाज समेत समस्त पिछडा़ वर्ग के लोगों एवं बच्चों को नौकरियों एवं दाखिलों में भी लाभ मिल सके। इस बैठक में सोनी समाज के उत्थान एवं हितों बारे विशेष रूप से मंथन किया गया और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


