Advertisement
टिकटॉक गर्ल सोनाली की भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को चुनौती

पूर्व स्व. मुख्यमंत्री भजन लाल पहली बार 1968 में आदमपुर से विधायक चुने गए थे । उन्होंने नौ बार यहां से जीत दर्ज की. तीन बार उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई इस क्षेत्र से विधायक बने, जबकि एक बार उनकी पत्नी जसमा देवी और एक बार उनकी पुत्रवधु रेणुका बिश्नोई विधायक रह चुकी हैं । इस दौरान भजनलाल और उनका परिवार पार्टियां भी बदलता रहा, लेकिन आदमपुर क्षेत्र पर पिछले 51 साल से इसी परिवार का कब्जा चला आ रहा है ।
सोनाली से जब यह पूछा गया कि वे कैसे भजनलाल के बेटे कुलदीप का मुकाबला कर पाएंगी, उन्होंने कहा कि मैं लोगों के बीच रहती हूं, जबकि कुलदीप अपने व्यवसाय के सिलसिले में ज्यादा समय लंदन में बिताते हैं । उधर, कुलदीप का कहना है कि यह आदमपुर की जनता का चुनाव है. सोनाली ने कहा कि मुझे लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. उधर, कुलदीप का कहना है कि यह आदमपुर की जनता का चुनाव है.भजनलाल और उनके परिवार को यहां के लोगों ने हमेशा ही प्यार दिया है और आगे भी यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा ।
बहरहाल, दोनों उम्मीदवारों की तरफ से चुनाव प्रचार शुरु हो चुका है. परिणाम भले ही 24 अक्टूबर को आएगा, लेकिन इतना तय है कि कुलदीप और सोनाली में मुकाबला कांटे का होगा ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


