solved GST and other complaints in the Workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यशाला में जीएसटी पर भ्रांतियां और शिकायतों का किया समाधान

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 4:04 PM (IST)
कार्यशाला में जीएसटी पर भ्रांतियां और शिकायतों का किया समाधान
चूरू। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। वाणिज्य कर विभाग और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क व सेवाकर विभाग चूरू की मौजदूगी में व्यापारियों, उपभोक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ताओं, शहरवासियों की जीएसटी पर भ्रांतियां और शिकायतें दूर की गईं। प्रोजेक्टर के माध्यम से जीएसटी नियमों, प्रोत्साहन योजनाएं, रिटर्न फाइल करने, टैक्स जमा करवाने, अपीलीय अथॉरिटी, कर मुक्ति सीमाएं आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वाणिज्यिक कर अधिकारी शिवचन्द, सीमा शुल्क अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे। कार्यशाला में जीएसटी को लेकर लोगों की शिकायतों, अनभिज्ञता, भ्रांतियों को दूर किया गया। एसीटीओ शकुन्तला शेखावत ने बताया कि संभवतया 1 जुलाई से अधिनियम लागू कर दिया जाएगा। इसे लेकर कई भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement