Sold a plot twice, police arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक प्लाट को दो बार बेचा, पुलिस ने धरा

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 11:49 PM (IST)
एक प्लाट को दो बार बेचा, पुलिस ने धरा
जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने प्लाट को दो बार बेचकर रूपये हड़पने के आरोप में एक जनें को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि 1 जुलाई 2016 को हरिन्दर सिंह निवासी महरोली नई दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुल्जिम बाबूलाल पुत्र कन्हैयालाल धानका निवासी धानका बस्ती नागंलपूरण चाकसू जयपुर ने अपना एक प्लाट न 228ए शिक्षा सागर कॉलोनी को बेचान बताकर परिवादी से 10 लाख 50 हजार रूपये प्राप्त कर लिये तथा कब्जा दे दिया लेकिन मूल दस्तावेज नहीं दिये। अभियुक्त ने उक्त प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेचान कर दिया। इस पर मु न0 247/16 धारा 420, 406 आईपीसी मे दर्जकर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान से मुल्जिम बाबूलाल निवासी धानका बस्ती नागंलपूरण चाकसू जयपुर के विरूद्व अपराध प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मुल्जिम से अनुसंधान जारी है

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement