Advertisement
सरकारी स्कूलों में विकसित किया जा रहा सोलर सिस्टम : देवेन्द्र सिंह बबली

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा है कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को विकसित करके उनमें सुविधाओं का ईजाफा किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को एक अच्छे माहौल और सुविधाओं के साथ पढने का मौका मिल सके। स्कूलों में चारदीवारी, शौचालयों, नये कक्षा भवनों का निर्माण, पेयजल की सुविधाएं, ग्राउंड व शैड का निर्माण, सोलर पैनल जैसी सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए है। प्रदेश के प्रत्येक स्कूल परिसर में पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा व अन्य परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए प्रत्येक गांव में ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा पहले फेज में 1200 बिल्डिंग को चिन्हित किया गया है जिनका नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण करके ई-लाइब्रेरी बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में ई-लाइब्रेरी बनने से युवा साथियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांव से दूर जाना पड़ता था, अब ई-लाइब्रेरी बनने से सभी सुविधाएं गांव में ही मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


