Society meeting today for Shri Jhulelal mass Kanyadan ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह के लिए समाज की बैठक आज

khaskhabar.com: रविवार, 11 अगस्त 2024 08:48 AM (IST)
श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह के लिए समाज की बैठक आज
अजमेर। श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह आयोजन के संदर्भ में सिंधी समाज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं की बैठक रविवार 11 अगस्त 2024 सायं 5 बजे रसोई बैक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड पर रखी गई है। यह आयोजन ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सांई बाबा मंदिर अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष व संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह के लिए सिन्धी समाज के पंचायतें क्षेत्रीय संस्थाएं, समाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर आगे की कार्य विभाजन, समितियों का गठन व प्रचार सामग्री का विमोचन किया जाएगा। सह संयोजक व महासचिव हरी चंदनानी ने बताया कि पंजीयन का कार्य अमरापुर सेवा घर, प्रगति नगर, मो. 9251003143, 8824913577, स्वामी कॉम्पलेक्स, तृतीय तल, मो. 9829070059, हरी चंदनानी, 39 इंक्कम टैक्स कॉलोनी, वैशाली नगर, मो. 9649750811, सांई बाबा मंदिर, अजय नगर मो. 9829071720, मंगलम् एजेन्सी केसरगंज मो. 9414007069 जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement