khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 11:33 PM (IST)
पठानकोट। जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक दायित्व है। इसमें कोई किसी पर उपकार नहीं करता। यह बात डॉ. सूरज प्रकाश शर्मा चेरीटेबल ट्रस्ट पठानकोट चेयरमैन डॉ. सूरज प्रकाश शर्मा कही। ट्रस्ट की ओर से दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई।
ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. सूरज प्रकाश शर्मा ने कहा कि वह समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करके उन पर कोई उपकार नहीं कर रहे बल्कि वह तो इस प्रकार के प्रकल्पों के माध्यम से अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं व एक प्रकार से किसी जन्म में इन्हीं लोगों से लिए गए कर्ज को उतार रहे हैं। इस मौके पर महासचिव बीआर गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, मीडिया इंचार्ज विजय शर्मा, सरपरस्त शिवदत्त शर्मा सहित आदि उपस्थित थे।