अमृतसर। जिले के मजीठा इलाके में फलियों (फ्रेंचबीन) की खेती करने वाले किसानों ने फसल का सही दाम नहीं मिलने के कारण अपनी तैयार फसल पर ट्रैक्टर चला दिया और सारी की सारी फसल नष्ट कर दी है। किसान इसका कारण नोटबंदी बता रहें है। मजीठा के नाग कलां गांव के किसान सुखदीप सिंह ने बताया के उसने बड़ी ही उमीदों से दो बीघा जमीन पर फलियों की खेती की थी। इस खेती पर उसका कुल खर्च 17 हजार रूपये आया था। लेकिन इस फसल के पकने के बाद मंडी में इस फसल की वाज्रिब कीमत न मिलने के कारण इसे अपने हाथों से लगाईं इस फसल को बर्बाद करना पड़ रहा है। सुखदीप ने बताया के कुल 4 एकड़ जमीन पर उसने सब्जी की खेती की थी और इस फसल पर करीब छह रुपए प्रति किलो खर्च आया है लेकिन मंडी में इस का दाम 4 रूपये किलो से ज्यादा नहीं मिल रहा है। सरकार किसानों के लिए बड़े बड़े दावे तो कर रही है लेकिन नोटबंदी ने किसानों की कमर तोडक़र रख दी है। यही कारण है कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी गांव के किसान राजविंदर सिंह ने बताया के सुखदीप सिंह ऐसे अकेले किसान नहीं हैं जिन्होंने नोटबंदी के चलते अपनी तैयार फसल को नष्ट किया है। ऐसे कई किसान है इस क्षेत्र में जिन्होंने ऐसा कदम उठाया है।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]