Snowflake raises the cold outbreak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ा, सैलानियों को नहीं मिल रही जगह

khaskhabar.com: बुधवार, 15 नवम्बर 2017 10:26 PM (IST)
बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ा, सैलानियों को नहीं मिल रही जगह
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। तकरीबन साढ़े पांच बजे प्रदेश के कई हिस्सों में बंूंदाबादी और हल्की बर्फबारी का आगाज हो गया है। इससे प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढऩे की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जहां रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के निचले क्षेत्र इंदौरा और डलहौजी में बूंदाबादी शुरू हो गई है। तापमान माइनस डिग्री पर पर्यटन स्थल रोहतांग में बुधवार को हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इससे वहां न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहां का तापमान माइनस डिग्री में चला गया है। इससे साथ लगते इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं पर्यटकों को रोहतांग दर्रे में जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन तक बर्फबारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement