snowfall in himachal Pradesh and uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी,न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंचा

khaskhabar.com: सोमवार, 04 नवम्बर 2019 09:50 AM (IST)
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी,न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंचा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवंबर के पहले हफ्ते में ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के रोहतांग पास में जमकर बर्फबारी हई है तो उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी बर्फ गिरी है। बद्रीनाथ में रविवार शाम से रुक-रुक कर बर्फबारी शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। बद्रीनाथ के आसपास ऊंची पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान भी शून्य के करीब पहुंच गया है और आने वाले दिनों में अब इसमें और गिरावट दर्ज की जाएगी। नवंबर महीने का पहला सप्ताह भी नहीं बीता है लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी प्रारंभ हो गई है। हर साल नवंबर के आखिरी सप्ताह तक बर्फबारी होती है, वहीं इस बार बर्फबारी जल्दी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement