Advertisement
विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा के लिए हिम विकास सेवा आरम्भ

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश में इस वर्ष प्रभावशाली टैक्स प्रबन्धन के कारण टैक्स प्राप्ति में लगभग 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीएसटी के तहत कम राजस्व प्राप्त हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है।
मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेशवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न विभागों में निर्धारित लक्ष्यों के बारे अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डी.सी. राणा ने बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी अन्यों के अतिरिक्त उपस्थित हुए।
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



