Advertisement
धीमा जहर साबित हो रहे हैं खर्राटे : हार्ट, ब्रेन और लंग्स पर आता है सीधा असर, ईएनटी चिकित्सक से सलाह लें

उन्होने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्टडी के अनुसार भारत में 104 मिलियन भारतीय खर्राटों से पीड़ित है। खर्राटों की समस्या महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक है। यूएस में वर्ष 2020 में हुई स्टडी के अनुसार अमेरिका जैसे देश में भी खर्राटे लेने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके अनुसार 73 मिलियन पुरुष, 52 मिलियन महिला, 20 मिलियन बच्चे खर्राटों की बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि खर्राटे की समस्या का निदान के लिए ईएनटी चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें ताकि समय रहते इसका इलाज कराया जा सके।
ईएनटी के 4 चिकित्सकों को उच्च शिक्षा रिसर्च के लिए मिलेगा अवार्डः
राजएओआईकॉन-2024 के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी व सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के कान नाक गला विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि राजस्थान के ईएनटी के चिकित्सकों को ईएनटी की बीमारियों, उपचार की तकनीक व निदान के लिए रिसर्च व उच्च अध्ययन के लिए अवार्ड दिया जाएगा। जिसमें डा. मानप्रकाश शर्मा की और से एसोसिएट प्रोफेसर अवार्ड, डॉ. पवन सिंघल असिस्टेंट ट्रेवल फैलोशिप, डा. देवकुमार डिस्ट्रिक्ट ट्रेवल फैलोशिप और डा. लोकेश परतानी डिस्ट्रिक्ट डाक्टर पेपर अवार्ड शामिल है। जिन चिकित्सकों को यह अवार्ड मिलेगा वे पांच साल तक निरंतर अपना अध्ययन जारी रख सकेंगे।
इन्हें किया गया अवार्ड से सम्मानितः
डॉ.सिंघल ने बताया कि राजएओआईकॉन-2024 में कान की गलने वाली हड्डी की बीमारी, थायराइड की गांठ, पैरा थायराइड गांठ, पैरोटिड ग्रंथि की गांठ, अत्यधिक जटिल एंजियो फाईवोमा ट्यूमर की दूरबीन से सर्जरी, स्टेपीज और नाक की एंडोस्कोपी तकनीक से सर्जरी की गई। कांफ्रेंस के समापन अवसर पर लाइफटाइम अचीवर्स डा दीनदयाल हिमानी, यंग अचीवर्स अवार्ड डॉ. प्रतीक शर्मा और डा.श्रृद्वा शर्मा को दिया गया।
ईएनटी की बीमारियों व इलाज की नवीनतम तकनीक पर हुई चर्चाः
राजएओआईकॉन-2024 में तीन दिनों तक नाक, कान,गले की बढ़ती बीमारियों व इसके इलाज में आई नवीनतम तकनीक पर दुनियाभर में हो रहे बदलाव पर चर्चा की गई। राजएओआईकॉन-2024 में 350 से अधिक ईएनटी के चिकित्सकों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


