khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 10:25 AM (IST)
बलराम, सचिन, उसकी बहन और चचेरी बहन रविवार रात को एक कमरे में जमीन पर सो
रहे थे। रात को 11 बजे सचिन के हाथ पर सरसराहट होने पर उसकी आंख खुली। वहां
एक सांप था। जब तक वह संभल पाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। सांप ने उसके
हाथ की उंगली पर डस लिया। सचिन को डसने के बाद सांप ने उसके भाई को भी डस
लिया। वह चिल्लाया तो चारों की आंख खुल गई, लेकिन भाई संभल पाता इससे पहले
ही नाग ने उसके पैर में डस लिया। परिजनों के अनुसार सांप की लंबाई करीब छह
फीट थी।