snake bite cause of two children death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाग ने लिया बदला या ओझा के चक्कर में गई जान

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 4:44 PM (IST)
नाग ने लिया बदला या ओझा के चक्कर में गई जान
भरतपुर। जिले की वैर तहसील में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के नैवाड़ा गांव में एक नाग ने उसे मारे जाने का बदला लिया है ऐसा कहना है स्थानीय लोगों को। हालांकि इस पूरे वाक्य में दुख की बात यह है कि दो मासूमों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। दरसल गांव के अपने खेत में दो भाई सचिन (12) और बलराम (14) अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे। दोस्तों ने बताया कि अचानक उन्हें पास में एक सांप दिखाई दिया। उसे देखते ही उनमें से एक भाई ने उस पर पत्थर फेंककर मारा। पत्थर लगते ही सांप वहां से चला गया। इसके बाद दोनों भाई अपने घर आ गए। घर आकर दोनों ने सांप की बात परिजनों को बताई। सचिन और बलराम चार भाई-बहन हैं। दोनों से बड़ी एक बहन है और सबसे बड़ा भाई है वह 19 साल का है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement