स्मृति का हमला, कहा- क्या राहुल गांधी 40 इंच का आलू पैदा करने वाले किसान हैं ?

उन्होंने कहा कि, "जिन लोगों ने 70 साल में सिर्फ किसानों का उत्पीड़न किया है, वह आज अपनी राजनीतिक भूमि की शक्ति देख उनके हित का ढोंग रच रहे हैं। किसानों के लिए वास्तव में कुछ किया है तो प्रधानमंत्री मोदी हैं।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "भाजपा सरकार ही है जिसने खेतों में शौच करने के लिए जाने वाली महिलाओं को घर में शौचालय उपलब्ध कराए। आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा, किसानों को पेंशन दी, उनके कर्ज माफ किए हैं और अब इस बार किसान हित में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।"
स्मृति ईरानी ने कहा कि, "भाजपा सरकार ने हमेशा किसान हितों को सामने रखते हुए काम किया है। चाहे वह गन्ना भुगतान का मामला रहा हो या फिर कृषि संबंधी अन्य योजनाएं।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "एमएसपी को लेकर विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं किसानों को भी यह समझना चाहिए कि पहले वह अपनी उपज जनपद के भीतर ही भेजने को मजबूर होते थे, लेकिन आज पूरे देश में कहीं भी बेरोकटोक ले जा सकते हैं और दाम तय करने का अधिकार भी किसान के पास होगा, तो इससे किसान को आजादी तो मिली ही है, वे उन्नति के पथ पर भी आगे बढ़ेंगे।"
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि, "पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान संपन्न है और वह समझता है कि बिल उसके पक्ष में हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं और विरोध कहां से पैदा हो रहा है, यह भी अब किसानों की समझ में आ गया है। यह सब एक राजनीति का हिस्सा है, क्योंकि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मेरठ
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
