Smile on the faces of children from Story Telling Session-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्टोरी टेलिंग सेशन से बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 6:55 PM (IST)
स्टोरी टेलिंग सेशन से बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को स्टोरी टेलिंग सेशन आयोजित किया गया। कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) और जवाहर कला केन्द्र के सहयोग से आयोजित इस सेशन का आयोजन कैंसर का उपचार करवा रहे बच्चों के लिए किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को कई अलग-अलग स्टोरी सुनाई गई जिससे इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। सेशन के दौरान दिल्ली के स्टोरी टेलर कपिल पांडे ने बच्चों को टुनटुन चिड़िया की कहानी सुनाई, इस म्यूजिकल स्टोरी का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। दिल्ली के कपिल पांडे जवाहर कला केन्द्र में शनिवार से आयोजित होने वाले दो दिवसीय ‘बुकरू चिल्ड्रंस लिट्रेक्चर फेस्टिवल’ में भाग लेने के लिए जयपुर आए हुए है। गौरतलब है कि चिकित्सालय की ओर से कैंसर का उपचार करवा रहे बच्चों के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के जरिए बच्चों का मनोरंजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement