Smart City will be electric Smart: Sudhir Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मार्ट सिटी में बिजली भी होगी स्मार्ट : सुधीर शर्मा

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 1:59 PM (IST)
स्मार्ट सिटी में बिजली भी होगी स्मार्ट : सुधीर शर्मा
धर्मशाला। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगाें की बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का स्मार्ट समाधान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्बाध और उत्तम गुणवत्ता पूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था को अधिक पर्यावरण मित्र बनाने के लिए स्मार्ट ग्रिड एवं एडवांस मीटरिंग प्रणाली कार्यान्वित की जायेगी। इसके तहत शहर में बिजली व्यवस्था से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान स्मार्ट तरीके से संभव हो सकेगा। शर्मा ने इस सन्दर्भ में विचार -विर्मश के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड,विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। इस दौरान राज्य विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों ने स्मार्ट ग्रिड एवं मीटरिंग को लेकर अपने प्रस्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहरी विकास मंत्री को प्रस्ताव के विभिन्न घटकों एवं इसके तहत किए वाले कार्योें के बारे में अवगत करवाया। अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति में अक्षय ऊर्जा के बेहतर उपयोग बारे भी जानकारी दी। सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को लेकर एक लघु एसपीवी गठित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा, जो प्रस्ताव के कार्यान्वयन को देखेगी और विद्युत बोर्ड एवं विशेषज्ञ सलाहकार मिल कर प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके तहत बिजली की लाईनों को जमीन के नीचे बिछा कर शहर की सुन्दरता एवं लोगाें की सुरक्षा और उत्तम गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति पर जोर दिया जायेगा।
शर्मा ने कहा कि स्मार्ट ग्रिड के अर्न्तगत विद्युत उपकरणों का अधिकतम उपयोग एवं न्यूनतम व्यय तथा विद्युत आपूर्ति प्रणाली का डिजिटल रख.रखाव एवं नियंत्रण सम्भव होगा। इसके अर्न्तगत स्मार्ट ग्रिड नियंत्रण केन्द्र स्थापित कर विद्युत उपकेन्द्रों का डिजिटल नियंत्रण किया जा सकेगाए वहीं आधुनिक मीटरिंग अधोसंरचना से केन्द्र मंे बिजली लोड की जानकारी और बिजली खपत का डाटा भी उपलब्ध होगा।
यह आधुनिक मीटरिंग ऑनलाईन बिलिंग में तो सहायक होगी ही साथ ही मीटर से प्राप्त एलर्ट के माध्यम से इससे जुडी समस्या अथवा छेड.छाड़ के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बैठक में राज्य बिजली बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक पीसी नेगी,निदेशक आरके शर्मा, नगर निगम के आयुक्त कैप्टन जेएम पठानिया, मुख्य अभियन्ता विद्युत सुरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement