Advertisement
ट्रेनों की स्लीपर बोगियों में बनेगा बच्चों के स्तनपान के लिए अलग कमरा

ट्रेनों में आंचल कक्ष के लिए स्लीपर श्रेणी की हर बोगी में एक सीट तय होंगे। जिन्हें पर्दों से घेरा जाएगा। निर्धारित नंबर की सीट के पास अब किसी भी पुरुष यात्री को सीट अलॉट नहीं होगी। ऐसे में महिला और बच्चे, दोनों को एक अलग से स्थान मिल सकेगा। ऐसे में महिलाओं को लेडिज कोच के साथ अब एक अलग से एक सीट उपलब्ध होगी। ताकि बच्चे को आराम से आचंल कक्ष वह स्तनपान करा सकें।
ये है कारण:
यात्रा के दौरान महिलाएं भूख से बिलखते बच्चों को स्तनपान कराने में भी संकोच करती हैं। क्योंकि बोगी में पुरुष यात्री भी होते हैं। महिलाओं की समस्या दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने यह योजना बनाई है। ताकि बच्चे और मां को सीट मिल जाए। वहीं कई बार देखने में आया है कि पुरूष महिलाओं को सीट तो दे देते हैं, लेकिन स्तनपान नहीं करा पाती। ऐसे में महिला और बच्चे का खास ध्यान रखते हुए इस योजना के तहत सभी ट्रेनों में आंचल कक्ष बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
महिलाओं के लिए ट्रेनों में अलग से कोच तो निर्धारित है ही, इसके साथ ही अब ट्रेनों की हर एक स्लीपर बोगियों में आंचल कक्ष बनाने को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। यह अभी प्रोसिंग में है, और जल्द ही इसकी सुविधाएं सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। ऐेसे में महिला और बच्चे के लिए एक अलग से सीट निधार्रित की जाएगी, जिसके आस-पास पुरुष यात्री को सीट अलॉट नहीं की जाएगी। -टीआरसी श्याम सुंदर तंवर।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


