Advertisement
महिला सशक्तिकरण के लिए रायपुर और करेड़ा में, कौशल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का हुआ आयोजन

तहसीलदार सांवर लाल और सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया और पंचायतीराज की योजनाओं पर जानकारी दी।
राजीविका से बीपीएम लक्ष्मी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं जैसे ड्रोन दीदी और लखपति दीदी की जानकारी साझा की। कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षक चंदा तिवाडी, गंगा दाधीच, सुनिता शर्मा व मनीशा शर्मा द्वारा व्यावसायिक कौशल एवं विभागीय योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी प्रदान की। कार्यशालाओं में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, और सरकारी योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई। इस पहल ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


