Advertisement
एस के फाइनेंस वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 7 -8 अक्टूबर को

फेस्ट के सह-संस्थापक, नरिशन्त शर्मा और मुकेश मिश्रा ने बताया कि, फेस्ट में सेशन् के अलावा 2000 लोग भांगड़ा ज़ुम्बा का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे। जिसमे भांगड़ा फिटनेस सोशल मीडिया पर फेमस एश्ली कौर भांगड़ा करेंगी और साथ में ज़ुम्बा भी होगा, ओशो डायनमिक मैडिटेशन, वैलनेस ह्यूमन बुक्स, क्लोज टू नेचर वर्कशॉप जैसे कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही हेल्थ एन्ड लाइफस्टाइल एक्जीबिशन भी लगेगी। कार्यक्रम में आम लोगों के लिये प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है् लेकिन फेस्ट की वेबसाइट पर पहले पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष, पंडित सुरेश मिश्रा और जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी के निदेशक व आयोजन समिति के चेयरमेन, अमित अग्रवाल ने आज फेस्ट मे शामिल होने वाले अहम स्पीकर्स की लिस्ट जारी की जिसमे बोलीवूड एक्टर और मोटिवेशनल स्पीकर, आशीष विद्यार्थी; फुकरे फेम वरुण शर्मा; क्राइम पेट्रोल फेम अनूप सोनी; एस.के फाइनेंस, एमडी, राजेंद्र सेतिया; फिल्म ट्रेड एनलिस्ट कोमल नाहटा, लीडिंग होलिस्टिक हेल्थ गुरु, डॉ. मिक्की मेहता; मैनेजमेंट फंडा के लेखक व मैनेजमेंट गुरु एन रघुरामन; वरिष्ठ पत्रकार, अमित वाजपेयी; योग गुरु ढाकाराम; जयपुरिया इंस्टिट्यूट और मैनजमेंट के डॉक्टर प्रभात पंकज; डॉक्टर बिश्वरूप रॉय चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार; फेमस न्यूट्रिशनिस्ट रौशनी सांघवी के नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


