Advertisement
देवरिया में छह लोगों की हत्या, योगी सख्त, विपक्ष ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

दरअसल, देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों के बीच कथित रूप से जमीन के मामले में विवाद हो गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे, उसकी पत्नी किरण, बेटी सलोनी और नंदिनी तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
उधर विशेष स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।
प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
देवरिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


