नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोल पूरी औधोगिक क्षेत्र में तेल के छह गोदामों में
शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इन गोदामों में इंजन आयल, मशीन आयल और केमिकल
रखे गये हैं।
आग की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 13 गाडियां मौके पर पहुंच गई। आग पर शाम
तक काबू नहीं पाया जा सका था। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। आग के कारणों
का अभी पता नहीं चल पाया हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।