Advertisement
यूपी के बाराबंकी में ट्रक और कार की टक्कर में छह की मौत, दो घायल

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार प्रतीत हो रही है। ट्रक और कार की टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक फतेहपुर कस्बा के रहने वाले हैं और ये लोग गाड़ी बुक करके आए थे। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से गाड़ी आई थी, जिससे आमने-सामने की टक्कर हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को पहले सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देवा-फतेहपुर मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाराबंकी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


