situatation is not good, atm are still close-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं सुधर रहें है हालात, एटीएम अभी तक पड़े है बंद

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 1:32 PM (IST)
नहीं सुधर रहें है हालात, एटीएम अभी तक पड़े है बंद
सिरसा। भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किये जाने के बाद रविवार को चौथे दिन भी बैंकों के बाहर करंसी बदलने और जमा करने वालों की लंबी लंबी लाइन देखने को मिली। वही बैंक अधिकारियों के एटीएम सुचारू रूप से काम करने की भी पोल खुली। एक तरफ जहां अधिकारी एटीएम काम करने की बात कर रहे है तो वहीं अधिकतर एटीएम या तो खराब पड़ें है या उनमे कैश न होने से आमजन को आज भी कोई राहत नहीं मिली। जिससे अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे है। लेकिन इससब का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। एस बी आई मैन ब्रांच सिरसा के मुख्य प्रबंधक का दावा है की उनके सभी एटीएम काम कर रहे हैं। लोगों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जा रही है। वही लोगों का कहना है कि उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement