Sitapur. Speeding truck damaged 33kV power line, power supply disrupted for 18 hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक ने 33केवी विद्युत लाइन को किया क्षतिग्रस्त, 18 घंटे से बिजली सप्लाई ठप

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जुलाई 2024 3:07 PM (IST)
तेज रफ्तार ट्रक ने 33केवी विद्युत लाइन को किया क्षतिग्रस्त, 18 घंटे से बिजली सप्लाई ठप
सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना तंबौर इलाके के सोहरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक 33केवी विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। इसके कारण कस्बा और आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई पिछले 18 घंटों से ठप है। सीतापुर का कस्बा तंबौर बड़ी आबादी वाला और इंडस्ट्रियल एरिया है, जहां सैकड़ों छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां विद्युत पर निर्भर हैं। ट्रक के हादसे से 33केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे फैक्ट्रियों और निवासियों को भीषण गर्मी के बीच गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता विद्युत विभाग, अंब्रीश कुमार ने देश न्यूज के संवाददाता नन्द किशोर से बातचीत में कहा कि ट्रक पलटने के कारण विद्युत लाइन को नुकसान पहुंचा है। सभी कर्मचारी लाइन को सुधारने में जुटे हुए हैं, और कुछ ही घंटों में बिजली सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement