SIT questioned Ziaur Rahman Barq for two and a half hours, SP MP said - came to cooperate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जियाउर्रहमान बर्क से ढाई घंटे SIT ने की पूछताछ, सपा सांसद बोले - 'सहयोग के लिए आया'

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 4:38 PM (IST)
जियाउर्रहमान बर्क से ढाई घंटे SIT ने की पूछताछ, सपा सांसद बोले - 'सहयोग के लिए आया'
संभल । समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क मंगलवार को संभल हिंसा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने पेश हुए। ढाई घंटे से ज्यादा चली पूछताछ के बाद सांसद ने कहा कि वह सहयोग करने के लिए आए थे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप सिंह ने बताया कि सपा सांसद को पूछताछ के लिए एसआईटी ने नोटिस दिया था। वह पेश हुए, उनके बयान दर्ज किए गए हैं। हमारी जांच के जो बिंदु थे, उसी पर पूछताछ हुई है। यह तकरीबन ढाई-तीन घंटे चली। उन्होंने बताया कि यदि लगता है कि उन्हें दोबारा बुलाकर पूछताछ की जानी है, तो करेंगे। सांसद ने सवालों के जवाब दिए हैं। इसी कारण उन्हें बुलाया गया था। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ बताना ठीक नहीं है। जब जांच पूरी हो जाएगी, उसके बाद देखा जाएगा। सब कुछ लिखित में पूछा गया है।
सांसद बर्क ने कहा, "मुझे जो बताना था, मैंने बता दिया है। जो उच्च न्यायालय का आदेश था, जो यहां की प्रक्रिया है, उसमें सहयोग करने के लिए, उसमें बीएनएस की धारा 35ए के तहत नोटिस दिया गया था। उसमें मैं सहयोग के लिए आया था। जांच अभी अधूरी है। उन्होंने मुझसे जो सवाल किए हैं, उसका मैंने जवाब दिया। अभी जांच चल रही है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement