Single painting exhibition going on in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में चल रही एकल चित्र प्रदर्शनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 दिसम्बर 2023 7:25 PM (IST)
भीलवाड़ा में चल रही एकल चित्र प्रदर्शनी
भीलवाड़ा । स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं गुजरात स्टेट ललित कला अकादमी के सहयोग से चल रही मिनाक्षी पटेल की एकल चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन चित्रकार मिनाक्षी पटेल ने कला विद्यार्थियांे को स्वयं को जानने की विधि विपश्यना ध्यान से रंगांे की अनुभूति को एवं जीवन की अनुभूति को जानने की विधि से ध्यान कराकर स्वयं की यात्रा स्वयं के भीतर जाने का मार्ग प्रशस्त किया। इस कार्यशाला में 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जलरंग की कलाकृतियां दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जिसमें भारत में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजातियों को सुंदर कलाकृतियों में बनाया गया है जो कलाप्रेमियों को खूब पसंद आ रही है। यह कला प्रदर्शनी 14 दिसम्बर को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक वकील कोलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement