Sindhi society made 11 pairs Humsafar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंधी समाज 11 जोड़ें बने हमसफर

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 9:09 PM (IST)
सिंधी समाज 11 जोड़ें बने हमसफर
जयपुर। भगवान झूलेलाल सेवा समिति की ओर से बुधवार को अग्रवाल फार्म स्थित एस.एफ.एस. सामुदायिक केन्द्र में सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले सुबह वरूणावतार भगवान श्री झूलेलाल का पूजन हुआ तथा पल्लव प्रार्थना की गई। मुख्य संयोजिका शोभा बसंतानी ने बताया कि दोपहर 2 बजे सिन्धु भवन थड़ी मार्केट से घोडिय़ों पर सवार होकर दूल्हे, लवाजमे के संग बाराती झूम-झूमकर नाचे। बारात विभिन्न मार्गों से होती हुई एस.एफ.एस. सामुदायिक केन्द्र पहुंची। शहर के कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में सम्मिलित हुए। सुन्दर बैण्ड द्वारा सिन्धी संगीत की मधुर स्वरलहरियां बिखेरी गई। संयोजक तुलसी संगतानी ने बताया कि बारात का फूलों एवं मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सिन्धी रीति-रिवाजों से मंत्रोच्चार द्वारा 11 जोड़ों के फेरे करवाये गए। शाम को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। ं अमरापुरा संत मंडली द्वारा पखर पहनाकर नवदम्पत्तियों को उनके भावी सुखी जीवन हेतु आशीर्वाद दिया गया। समाज के प्रमुख जस्टिस इन्द्रसेन इसराणी, विधायक, ज्ञानदेव आहूजा , वरिष्ठ आर.ए.एस. अधिकारी पुष्पा सत्यानी, गोरधन आसनानी, चन्द्र वरयाणी, पी.के. ठकुर सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। समिति अध्यक्ष गिरधारी सम्भनानी ने बताया कि 95 से अधिक उपहार प्रत्येक जोड़े को दिए गए जिसमें रेफ्रिजिरेटर, सोने का मंगलसूत्र, सलवार सूट, साडिय़ां, दूल्हा दुल्हन की ड्रेस, अलमारी, बर्तन सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। अजमेर, आगरा, सवाई माधोपुर, भोपाल के अतिरिक्त जयपुर से वर कन्या सामूहिक विवाह में सम्मिलित हुए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement