similar Growth in the industrial areas - Goyal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

औद्योगिक क्षेत्रों में होगा समान विकास - गोयल

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 7:04 PM (IST)
औद्योगिक क्षेत्रों में होगा समान विकास - गोयल
फरीदाबाद। वर्तमान हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश का एक समान और चहुंमुखी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों का विकास हो रहा है। ये कहना है उद्योग मंत्री और फरीदाबाद हलके के विधायक विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल का। वे सेक्टर-6 के प्लाट नंबर 1 जे से 9 जे के बीच 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने आए थे। इस मौके पर अमन गोयल ने कहा कि पक्की सड़कें और मजबूत ढांचागत विकास हमारे भावी विकास का परिचायक है। इसलिए सभी विकास कार्यों को पूरा करने में हरियाणा सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी विकास चैधरी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में गुजरात की अमूल कंपनी और चीन की जियोनी मोबाइल कंपनी ने भी 100 एकड़ जमीन की खरीद की है। इनके शुरू होने से फरीदाबाद सहित अन्य जिलों के बेरोजगार लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement