Sikh leaders said that BJP will not get a single vote from the Sikhs of Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिख नेताओं ने कहा कि भाजपा को हरियाणा के सिखों से एक भी वोट नहीं मिलेगा

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अगस्त 2018 7:44 PM (IST)
सिख नेताओं ने कहा कि भाजपा को हरियाणा के सिखों से एक भी वोट नहीं मिलेगा
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की बैठक गुरुद्वारा मंदिर साहब में हुई। इसमें कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान दीदार सिंह नलवी, कार्यकारिणी सदस्य करनैल सिंह, जसवीर सिंह भाटी, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह ,गुरचरण सिंह चीमा, एडवोकेट सुरजीत सिंह और निरवैर सिंह ने शिरकत की। बैठक में कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा के खिलाफ विचार
विमर्श हुआ दीदार सिंह नलवी ने कहा कि झींडा कमेटी के प्लेटफार्म का राजनीति के लिए इस्तेमाल का रहे हैं।
एडवोकेट सुरजीत सिंह, दीदार सिंह नलवी और जसबीर सिंह भट्ठी डबवाली ने कहा कि कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने प्रदेश के सिखों की पीठ में छुरा घोंपते रहे हैं। इनेलो का समर्थन करने का ऐलान करके उन्होंने सबसे शर्मनाक काम किया। साबित कर दिया कि वे सिखी और हरियाणा के गुरुद्वारों के हित की बजाय खुद की राजनीति की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे 19 अगस्त को पिपली में सुखबीर बादल की रैली के समानांतर रैली करेंगे, लेकिन उन्होंने खुद इसे वापस लेकर सिखों का अपमान किया है। बादल की यह रैली अंग्रेजी की तरह हरियाणा के सिखों को गुलाम बनाने की साजिश थी, जो यह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सुखबीर बादल ने दिल्ली में बैठकर रची थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement