तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार कांग्रेस का हाथ पकडक़र विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी से भी सिद्धू ने मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के नेता परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।
पंजाब कांग्रेस के चीफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद ऐलान किया कि नवजोत कौर 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि समान विचारों वाले लोगों के साथ आने से पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राज्य में और मजबूत होगी। अमरिन्दर ने कहा मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि डॉ. नवजोर कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले