श्याम प्रेमियों ने बाबा के दरबार में शीश झुकाकर मांगी मन्नतें
khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 11:42 AM (IST)

सीकर। श्याम प्रभु के फाल्गुन मेले में गुरुवार को हजारों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर मन्नतें मांगी। बाबा श्याम के लक्खी फाल्गुन मेले की कमान श्रीश्याम मन्दिर कमेटी ने संभाल ली है। बाबा के दरबार में आने वाले भक्तों को चारण मैदान, मेला ग्राउण्ड होते हुए श्याम बाबा के दर्शन को जाने वाले भक्तों को जगह-जगह विभिन्न झांकियों के दर्शन भी हो रहे हैं। रींगस से लेकर खाटूधाम के बीच जगह जगह भक्तों के लिए भण्डारें लगाकर पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा भी की जा रही है। रींगस से खाटूधाम के बीच पैदल चलने में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए 17 किलोमीटर तक कालीन बिछाई गई है। गुरुवार को सरपंच प्रतिनिधि पवन पुजारी के नेतृत्व में रींगस से खाटूधाम के लिए पदयात्रा कर कस्बें की खुशहाली की कामना की गई। बाबा श्याम के वार्षिक मेले के दौरान महिनों पहले ही होटले एवं धर्मशालाएं बुक हो गई है। मेला मजिस्ट्रेट सत्यवीर यादव ने बताया कि बाबा श्याम के लक्खी मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बाबा के दरबार में आने वाले श्याम भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने सम्पूर्ण व्यवस्था की है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]