shopkeeper lodged case stole clothes against 4 women, -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुकानदार ने चार माह बाद दर्ज कराया 4 महिलाओं के खिलाफ कपड़े चुराने का केस

khaskhabar.com: सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 12:58 PM (IST)
दुकानदार ने चार माह बाद दर्ज कराया 4 महिलाओं के खिलाफ कपड़े चुराने का केस
जोधपुर। चार संदिग्ध महिलाओं ने माता का थान स्थित रेडिमेड गारमेंट्स की एक दुकान से शर्ट और अंडर गारमेंट्स चुरा लिए। दुकान मालिक ने चार माह बाद अब मंडोर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मंडोर पुलिस थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया, कि माता का थान निवासी हरे कृष्णा हैंडलूम के पप्पूराम सांखला पुत्र शंभूराम ने रिपोर्ट दी कि गत दो अगस्त को दोपहर करीब सवा तीन बजे उसकी दुकान पर चार संदिग्ध महिलाएं आईं और कपड़े दिखाने का बोलकर बनियान और शर्ट के पैकेट चुरा लिए। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में महिलाओं द्वारा चोरियों का मामला सामने आया तो पप्पूराम ने भी मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इन महिलाओं की गैंग द्वारा सरदारपुरा, सदर बाजार, प्रतापनगर, खांडा फलसा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement