shop in Bhotaashes in the market, property worth millions distroy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोटा बाजार में दुकान राख, लाखों की संपत्ति स्वाह

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 3:44 PM (IST)
भोटा बाजार में दुकान राख, लाखों की संपत्ति स्वाह
हमीरपुर। हमीरपुर के भोटा बाजार में मंगलवार सुबह एक दुकान में आग लग गई ,जिससे लाखों की संपति जलकर राख हो गई। आग सुबह तड़के लगी जब दुकान का मालिक घर पर ही था। दुकान में एकाएक आग भड़क गई और दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पल भर में दुकान जलकर खत्म हो गई । स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की । आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते ही पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।दुकानदार ने अग्निमन विभाग को सुचित किया । जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। अग्निमन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया । आग की इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement