Advertisement
ललितपुर दुष्कर्म मामले में एसएचओ गिरफ्तार, पूरा थाना लाइन हाजिर

एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एसएचओ सहित सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीजी जोन ने पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। कुल चौर लोगों की अभी गिरफ्तारी की गई है। डीआइजी झांसी को मौके पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोषी कोई भी हो चाहे पुलिस वाला भी सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
नाबालिक पीड़िता के बयान पर ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने आरोपी एसएचओ को लाइन हाजिर करने के बाद केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में एसएचओ, पीड़िता की मौसी और चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ललितपुर रेप केस पर कहा है कि घटना बहुत दुखद है। सरकार उच्चस्तरीय जांच करा रही है। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा। अपराधी चाहे जितने भी पॉवरफुल हों बचेंगे नहीं। सबकी गिरफ्तारी होगी। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


