शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर में
महिलाओं के प्रवेश की मनाही के मुद्दे का निपटारा करने की जिम्मेदारी भी
मंदिर के ट्रस्टियों, भक्तों और वहां के ग्रामीणों पर छोड देनी चाहिए।
उच्च
न्यायालय के फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए शिवसेना ने कहा कि क्या यह
आदेश उन महिलाओं पर भी लागू होगा जो मुस्लिम धर्मस्थलों पर इबादत के लिए
सघर्षरत हैं।
शिवसेना ने कहा कि चूंकि यह महिला सशक्तिकरण में सहायक होगा, इसलिए अदालत
को दृढतापूर्वक कहना चाहिए कि समान अधिकार सभी महिलाओं को मिलना चाहिए।
इस
संदर्भ में शिवसेना ने उल्लेख किया कि महिलाओं की समानता की लडाई में
महाराष्ट्र कैसे अगुवा रहा है। महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और महर्षि
धोंडो केशव कर्वे इसी प्रयास में बहिष्कृत हुए थे।
(IANS)