shivsena advises courts not to meddle in religious matters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अदालत दूर रहें धार्मिक मामलों से:शिवसेना

khaskhabar.com:
अदालत दूर रहें धार्मिक मामलों से:शिवसेना
मुंबई। पूजा स्थलों पर महिलाओं को पूजा करने का समान अधिकार देने संबंधी बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में शिवसेना ने सोमवार को अदालतों से आग्रह किया कि वे धार्मिक मुद्दों से दूर रहें। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया, धार्मिक मुद्दों को अदालत में नहीं ले जाना चाहिए और ऎसे मुद्दों का निपटारा अदालत में नहीं होना चाहिए। इस तरह के मुद्दों का निपटारा सौहार्दपूर्ण ढंग से चर्चा कर समाज के लोगों और संतों द्वारा होना चाहिए। संपादकीय में यह भी कहा गया कि यह आज तक बहस का मुद्दा है कि शिरडी के साईं बाबा हिंदू थे या मुसलमान। लेकिन अदालत इसका निर्णय नहीं कर सकती है, क्योंकि यह आस्था का विषय है। इसी तरह अदालत अंतिम रूप से यह नहीं कह सकती कि भगवान राम अयोध्या में ही पैदा हुए थे। इसका फैसला तो समाज के वरिष्ठों को करना चाहिए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement