Shivraj will spend on earnings from the auction of souvenirs on poor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवराज स्मृति चिन्हों की नीलामी से होने वाली आमदनी गरीबों पर खर्चेंगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 7:07 PM (IST)
शिवराज स्मृति चिन्हों की नीलामी से होने वाली आमदनी गरीबों पर खर्चेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक मिले स्मृति चिन्हों की नीलामी करेंगे, और उससे होने वाली आमदनी को गरीबों के इलाज व कल्याण पर खर्च करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘प्रेम और आदर से कई संस्थाओं एवं लोगों ने मुझे कई स्मृति चिह्न भेंट किए हैं। मैं उन्हें एक अच्छे कार्य में लगाना चाहता हूं। इन स्मृति चिह्नों की उचित मूल्य पर बोली लगाकर राशि एकत्रित की जाएगी, जिसे गरीबों के इलाज एवं कल्याण में खर्च किया जाएगा। नर सेवा ही नारायण सेवा है।’’ चौहान राज्य के 13 वर्ष से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान उन्हें बड़ी संख्या में स्मृति चिन्ह भेंट किए गए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement