Advertisement
भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग का 21 किग्रा मक्खन से लेप, प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा

बाबा भूतनाथ मठ मंदिर मंडी के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया, "तारा रात्रि के पवित्र समय पर स्वयंभू शिवलिंग बाबा भूतनाथ के घृतमंडल का श्रृंगार मक्खन से किया गया। तारा रात्रि से महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अंतर्गत प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए बाबा भूतनाथ को माखन चढ़ाने का कार्य शुरू हो गया है।"
उन्होंने कहा कि "हर दिन बाबा भूतनाथ को एक महीने तक मक्खन चढ़ाया जाता है और महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व इसे शिवलिंग से उतारा जाता है। इसके उपरांत महाशिवरात्रि पर बाबा भूतनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक कार्यक्रम शुरू होता है। इस बार 21 किलोग्राम मक्खन से शिवलिंग का लेप किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से एक माह पूर्व बाबा भूतनाथ मंदिर में प्राचीन समय से मक्खन चढ़ाने की परंपरा को कायम रखते हुए हर रोज भगवान शिव के अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। इस प्रकार का श्रृंगार अपने आप में अनूठा है। इसमें प्रतिदिन एक महीने तक बाबा भूतनाथ अपने कई स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मंडी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


