Shiv Sena taunts on PM Modi- Ketly more hot than tea... Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी पर उद्धव का तंज,चाय से गर्म केतली...

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जून 2016 11:46 AM (IST)
मोदी पर उद्धव का तंज,चाय से गर्म केतली...
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसते हुए शिवसेना ने लेख का शीर्षक ‘चाय से ज्यादा केतली गर्म... मन की बात!’ दिया है। इसमें लिखा गया, ‘मोदी के मन की बात कडक़ चाय की तरह है, लेकिन मुंबई में कालेधन पर लोग ‘मन की बात’ सुने इसलिए कई स्थानों पर मुफ्त में चाय-पानी की व्यवस्था की गई। (यह व्यवस्था हाल ही में राकांपा से भाजपा में शामिल हुए करोड़पति व्यक्ति ने की थी जिसको लेकर कालेधन के मुद्दे पर उंगली उठाई गई है)। देश बदल रहा है, लेकिन हमें मुफ्त चाय नहीं चाहिए। चुनाव से पहले दिए वचन अनुसार हमारे बैंक खाते में 15 लाख रुपए कब जमा होंगे, यह बातओ? ऐसा कोई सिरफिरा चाय की चुस्की मारते हुए पूछे तो क्या किया जाए? उसे मारें, जलाएं या पकड़े? ऐसा सवाल कुछ लोगों के मन में उठ सकता है। पीएम को थोड़ा समय और दें सामना में ऐसा सवाल पूछने वालों के लिए जवाब का जिक्र भी किया है। लेख में लिखा गया है, बाबा रे, प्रधानमंत्री मोदी 50 साल की गंदगी साफ कर रहे हैं। उनके हाथ में छड़ी जरूर है, लेकिन वह जादू की छड़ी नहीं है इसलिए सिर्फ दो साल में सबकुछ बदल जाएगा, ऐसी उम्मीद मत पालो। प्रधानमंत्री को कुछ समय दो। सब कुछ ठीक हो जाएगा।
मारना, जलाना हमारी संस्कृति नहीं
संपादकीय में लिखा है, अगर कोई सिरफिरा सत्य बोलता है इसलिए उसे मारें, जलाएं, यह हमारी संस्कृति में फिट नहीं बैठता। उससे मोदी की ही बदनामी होगी। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हमारे मन में ममत्व का भाव है इसीलिए विनम्रता से कह रहे हैं। चाय की तुलना में केतली गरम.... इसे ही कहते हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement