khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जून 2016 11:46 AM (IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को कालेधन अपना सख्त दिखाए जाने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इसी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को कटहरे में खड़ा कर दिया। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में में शिवसेना ने रेडियो चैनल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहे कालेधन के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार और मुंबई के भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर तंज कसा गया है। शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना के जरिए मोदी से पूछा है कि राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए चुनाव से पहले काले धन की वापसी की महत्वपूर्ण घोषणा का क्या हुआ? प्रधानमंत्री से सवाल किया गया है कि आखिर सरकार ने दो साल के कार्यकाल में कितने देशवासियों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करवाए हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘सितंबर तक काले धन को घोषित करो, अन्यथा परिणाम भुगतो’ जैसे सख्तचेतावनी दी है।
सामना ने कहा कि ऐसा तंज विरोधी कस रहे हैं। इनको कड़ा जवाब देने के लिए मुंबई के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी रेडियो पर भेजना चाहिए। तंज कसने वालों की जीभ काटी जा सकती है या उन्हें जलाकर मारा जा सकता है, यह भी उन्हें तय करना पड़ेगा। (मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने ‘सामना’ जलाने की चेतावनी दी थी। उसी के जवाब में यह कहा गया है।) सामना में लिखा गया है कि कालाधन उद्योगपति, फिल्मवाले और आतंकवादी संगठनों के साथ राजनीति में भी अधिक खनकता है और वहीं पर बूच मारने की अधिक जरूरत है। राज्यसभा, विधान परिषद चुनाव में उद्योगपतियों की ही लॉटरी क्यों लगती है? हरियाणा में कांग्रेसी विधायकों के 14 वोट एक समय में निरस्त हो सकते हैं। तमिलनाडु में दोनों तरफ से पैसों का वितरण हुआ। बिहार और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जो पैसे की बरसात हुई वो इंद्रदेवता का प्रताप नहीं था। कालाधन ढूंढऩे के लिए स्विट्जरलैंड या मॉरिशस जाने की जरूरत नहीं। कालाधन हमारे घर में है, उसे खोदकर निकाले तो भी मोदी का मिशन सफल हो जाएगा।
हमें मुफ्त चाय नहीं चाहिए