बीजेपी को निशाने पर लेते हुए शिवसेना ने सामना में कहा कि पाकिस्तान से
हमदर्दी रखने वाली और आतंकियों को बल देने वाली पीडीपी से सत्ता के लिए
बीजेपी ने घर बसाया लेकिन अब कश्मीर मसले पर उनकी मारी पलटी जनता के सामने आ
चुकी है। यही अगर कांग्रेस करती तो उसे अफजल गुरु को स्वतंत्रता सेनानी
मानने वालों के साथ घर बसाया, ऐसा कहा जाता। मगर अब अफजल गुरु आतंकी है या
स्वतंत्रता सेनानी।
शिवसेना ने केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाया
और कहा, कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार की पलटी से हिन्दूवादी और
राष्ट्रभक्त हैरान हैं। बिगुल फूंकने वाले गूंगे बहरे बन गए हैं। हुर्रियत
के साथ कौन सा गुप्त करार हुआ है इसका खुलासा होना चाहिए।