khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 10:52 AM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सब पीएम मोदी को दे रहे हैं लेकिन खुद पीएम ने
एक बार भी सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नहीं लिया। लखनऊ में पीएम के सामने
आतंकवाद का पुतला जला तब भी पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइल के लिए अपनी पीठ नहीं
ठोंकी। आतंक का कारोबार करने वाले पाकिस्तान को जरूर चेताया कि जो वो कर
रहे हैं वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुंबई की दशहरा रैली में उद्धव
ठाकरे ने बीजेपी से अपनी नाराजगी नहीं छुपाई लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक का
श्रेय मोदी को दे दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि
सर्जिकल स्ट्राईक करने वाले मोदी हमें चाहिए। अब मोदी को ऐसी कारवाई करनी
चाहिए की पाकिस्तान भारत में आ जाए। जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल
उठाए वो ग़लत है। यह पाकिस्तान की औलाद भारत में आई है ऐसा लगता है। उनपर
देशद्रोह का गुनाह दर्ज होना चाहिए।