मुंबई । सर्जिकल स्ट्राइल के बाद देश में प्रधामंत्री मोदी का इफेक्ट छाया हुआ है। पीएम मोदी ने खुद लखनऊ की विजयदशमी के त्योहार पर रामलीला में जाकर माहौल बना दिया। प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नहीं ले रहे हैं लेकिन देश उनको श्रेय दे रहा है।
बीते दिन सुबह मोहन भागवत ने पीएम मोदी की पीठ थपथपाई तो कल शाम में शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने कह दिया कि देश को ऐसा ही मोदी चाहिए। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी-मोदी हो गई विजयदशमी। आतंकवाद के लिए जहां देश में रावण दहन के साथ नवाज शरीफ के भी पुतले जले वहां मोदी की जयकार होती रही।