शिवसेना फिर बना रही BJP से तोल-मोल की राह! चाहती है ‘बड़े भाई’ की भूमिका
khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 8:20 PM (IST)
पिछला विधानसभा चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था।
पहली बार भाजपा ने 125 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। शिवसेना को 60 सीटें
मिली थीं। इस परिणाम के अनुसार, शिवसेना को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत
कम सीटें मिलनी चाहिए थीं। लेकिन उसके भाजपा विरोध का परिणाम रहा कि उसने
मोल-तोल कर 23 सीटें हासिल कर ली और भाजपा ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा। अब
विधानसभा चुनाव के लिए उसे फिर एक बार भाजपा से मोल-तोल करना होगा, और उसकी
पूरी कोशिश होगी कि इस बार वह गठबंधन में अधिक सीटें हासिल करे और बड़े
भाई की भूमिका में फिर से लौटे।
(आईएएनएस)