शिवसेना फिर बना रही BJP से तोल-मोल की राह! चाहती है ‘बड़े भाई’ की भूमिका
khaskhabar.com: रविवार, 23 जून 2019 8:20 PM (IST)
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में
भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यकों के बीच व्याप्त
भय मिटाने की बात कही थी। मोदी मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या नहीं गए,
दक्षिण में केरल (त्रिशूर के गुरुवायूर) और आंध्र प्रदेश (तिरुपति) गए।
लेकिन उद्धव महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के अयोध्या आते हैं, और मंदिर
निर्माण की बात करते हैं। इसे भाजपा के खिलाफ शिवसेना का ‘सॉफ्ट विरोध’ कहा
जा सकता है। और इस बात की पूरी संभावना है कि शिवसेना का यह भाजपा विरोध
फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन होने तक
जारी रहेगा।