Shiv Sainiks talked about meat shops, forced 500 shops forcibly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिव सैनिकों ने मीट दुकानों पर बोला धावा, 500 दुकानें जबरन बंद कराई

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 12:53 PM (IST)
शिव सैनिकों ने मीट दुकानों पर बोला धावा, 500 दुकानें जबरन बंद कराई
गुडग़ांव। उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडख़ानों पर की जा रही कार्रवाई का असर अब ओर जगहों पर भी देखने को मिल रहा है। मीट दुकानों के खिलाफ माहौल बन रहा है। इसी के चलते हरियाणा में भी इसी तरह का माहौल देखने को मिला। यहां शिव सेना कार्यकर्ताओं ने मीट की दुकानों को निशाने पर लिया और करीब 500 मीट दुकानों को जबरन बंद करा दिया। इसमें मल्टीनेशनल फूड चेन केएफसी भी शामिल है। गुडग़ांव में करीब दो सौ शिवसैनिकों ने मीट की दुकानों नवरात्र तक के लिए बंद करा दिया है। इतना ही नहीं शिवसैनिकों ने मीट दुकानदारों को प्रत्येक मंगलवार को भी दुकान बंद रखने की चेतावनी दी है। शिवसेना ने केएफसी की एक दुकान में घुसकर वहां चिकन खाने आए लोगों को दुकान से बाहर निकाल दिया और दुकान बंद करा दी। शिवसेना का दावा है कि उसे इस कार्रवाई में स्थानीय लोगों का समर्थन हांसिल है और उन्हीं लोगों ने नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद किए जाने की मांग की थी। इसी के चलते ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए शिवसैनिकों ने पहले ही पुलिस-प्रशासन से अनुमति ली थी। पुलिस को पहले से ही इस कार्रवाई की भनक थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
गुडग़ांव पुलिस के एसीपी मनीष सहगल ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है और अगर किसी ने वैध दुकानों जबरन बंद कराया है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement