shimla news : Ganesh Dutt take over as president of Himfed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गणेश दत्त ने संभाला हिमफैड अध्यक्ष पद का कार्यभार

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 11:22 PM (IST)
गणेश दत्त ने संभाला हिमफैड अध्यक्ष पद का कार्यभार
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित (हिमफैड) शिमला के अध्यक्ष गणेश दत्त ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी धर्मपत्नी व अन्य पारिवारिक सदस्य तथा राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस मौके पर हिमफैड की प्रबंध निदेशक रीना कश्यप तथा हिमफैड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गणेश दत्त द्वारा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया। गणेश दत्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने किसानों व बागवानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के मामलों के अलावा किसानों व बागवानों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मुद्दे राज्य और केन्द्र सरकार से उठाए जाएंगे। शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, पूर्व राज्यसभा सदस्य बिमला कश्यप व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकन्दर कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement